राजस्थान की जलवायु – Previour Year Questions

By RR Classes

Published on:

राजस्थान की जलवायु से जुड़े प्रश्न लगभग हर सरकारी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, चाहे वह RPSC, पटवारी, पुलिस, शिक्षक, CET या अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा हो। इस टेस्ट में आपको राजस्थान की जलवायु पर आधारित महत्वपूर्ण PYQs मिलेंगे, जिनके उत्तर आप अनुमान विकल्प चुनकर तुरंत देख सकते हैं।

राजस्थान की जलवायु: इस टेस्ट की खासियतें:

  • बिना टाइमर के, आप अपनी गति से प्रश्न हल कर सकते हैं।
  • हर प्रश्न के बाद सही उत्तर देख सकते हैं, जिससे आपकी तैयारी और मजबूत होगी।
  • आप कमेंट के रूप में फीडबैक भी दे सकते हैं।
  • सभी प्रश्न बार-बार परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, जिससे यह टेस्ट अत्यंत उपयोगी है।

राजस्थान की जलवायु से जुड़े टॉपिक्स जैसे मानसून, वर्षा वितरण, तापमान, जलवायु प्रदेश, और अन्य प्रमुख बिंदुओं पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

राजस्थान की जलवायु टेस्ट राजस्थान के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों की परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि जलवायु से जुड़े बेसिक प्रश्न हर जगह पूछे जाते हैं।

परीक्षा में सफलता के लिए बार-बार पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दें। अब टेस्ट शुरू करें और अपनी तैयारी को जांचें!

राजस्थान की जलवायु: 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु रहती है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Junior Instructor (STE) Exam 2024

  • (अ) अप्रैल से मध्य जुलाई
  • (ब) मार्च से मध्य जुलाई
  • (स) अप्रैल से मध्य जून
  • (द) मार्च से मध्य जून
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (मार्च से मध्य जून)
व्याख्या :
राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु आमतौर पर मार्च से शुरू होकर मध्य जून तक रहती है, जब तापमान बहुत अधिक होता है।

प्रश्न 2. राजस्थान में जिले जहाँ 8 वर्ष के अन्तराल पर मौसमी सूखे की पुनरावृत्ति संभावित है, वे हैं – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

  • (अ) दौसा एवं अलवर
  • (ब) चुरू एवं गंगानगर
  • (स) सवाई माधोपुर एवं टोंक
  • (द) भरतपुर एवं धौलपुर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (भरतपुर एवं धौलपुर)
व्याख्या :
भरतपुर और धौलपुर जैसे जिले, जो पूर्वी राजस्थान में हैं, हर 8 वर्ष में मौसमी सूखे का सामना करते हैं।

प्रश्न 3. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस ज़िले में ऊष्णकटिबंधीय स्टेपी, अर्धशुष्क, ऊष्ण जलवायु पाई जाती है –

Junior Instructor (EM) Exam 2024

  • (अ) झुन्झुनू
  • (ब) बारां
  • (स) सिरोही
  • (द) जोधपुर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (झुन्झुनू)
व्याख्या :
झुंझुनू में ऊष्णकटिबंधीय स्टेपी, अर्धशुष्क, ऊष्ण जलवायु पाई जाती है, जो राजस्थान के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों की विशेषता है।

प्रश्न 4. कोपेन के अनुसार, कौन सा जिला समूह “Aw” राजस्थान की जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है –

AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM – 2024

  • (अ) उदयपुर, जालौर, सिरोही
  • (ब) जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर
  • (स) बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़
  • (द) पाली, जयपुर, चुरू
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़)
व्याख्या :
कोपेन वर्गीकरण में “Aw” जलवायु उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु को दर्शाती है, जिसमें बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ आते हैं।

प्रश्न 5. राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ऋतु की अवधि रहती है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Junior Instructor (COPA) Exam 2024

  • (अ) मई से सितम्बर
  • (ब) जून से अक्टूबर
  • (स) जून से सितम्बर
  • (द) जुलाई से अक्टूबर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (जून से सितम्बर)
व्याख्या :
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी मानसून जून में शुरू होता है और सितंबर तक रहता है, जो वर्षा का मुख्य समय है।

प्रश्न 6. राजस्थान में ‘मावठ’ सम्बन्धित है –

Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

  • (अ) दक्षिण पश्चिमी मानसून से
  • (ब) पश्चिमी विक्षोभों से
  • (स) उत्तरी पूर्वी मानसून से
  • (द) उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (पश्चिमी विक्षोभों से)
व्याख्या :
मावठ राजस्थान में सर्दियों में होने वाली वर्षा है, जो पश्चिमी विक्षोभों के कारण होती है।

प्रश्न 7. राजस्थान में अधिकतम वर्षा ______ से प्राप्त होती है।

Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)

  • (अ) दक्षिण-पश्चिमी मानसून
  • (ब) दक्षिण-पूर्वी मानसून
  • (स) पूर्वी-पश्चिमी मानसून
  • (द) उत्तरी-दक्षिणी मानसून
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (दक्षिण-पश्चिमी मानसून)
व्याख्या :
राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा दक्षिण-पश्चिमी मानसून से होती है।

प्रश्न 8. राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में गर्म, शुष्क और धूल भरी पवन चलने लगती हैं जिन्हें ______ कहा जाता है।

Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)

  • (अ) सिरोको
  • (ब) ताकू
  • (स) फ़ोहन
  • (द) लू
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (लू)
व्याख्या :
राजस्थान की गर्मियों की गर्म हवा को लू कहा जाता है।

प्रश्न 9. दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में प्राप्त औसत वर्षा की मात्रा के अनुसार राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौनसा सही ढंग से अवरोही क्रम में व्यवस्थित है –

RPSC EO/RO Re-Exam – 2022

  • (अ) धौलपुर, अलवर, झुन्झुनूँ
  • (ब) धौलपुर, झुन्झुनूँ, अलवर
  • (स) कोटा, झालावाड़, उंदयपुर
  • (द) अलवर, धौलपुर, झुन्झुनूँ
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (धौलपुर, अलवर, झुन्झुनूँ)
व्याख्या :
धौलपुर में सबसे अधिक वर्षा होती है, उसके बाद अलवर, और फिर झुन्झुनूँ।

प्रश्न 10. पश्चिमी राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में गर्म-शुष्क और धूल भरी हवाएं चलनी शुरू होती हैं जो कहलाती हैं:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

  • (अ) लू
  • (ब) मानसून हवाएं
  • (स) काल वैशाख
  • (द) मावठ
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (लू)
व्याख्या :
पश्चिमी राजस्थान में गर्मियों में चलने वाली गर्म और शुष्क हवाओं को “लू” कहा जाता है।

प्रश्न 11. निम्नलिखित में कौन-सा कारक राजस्थान की जलवायु को निर्धारित नहीं करता –

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

  • (अ) पवन की दिशा
  • (ब) समुद्र से दूरी
  • (स) अक्षांशीय स्थिति
  • (द) देशांतरीय स्थिति
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (देशांतरीय स्थिति)
व्याख्या :
देशांतर का जलवायु पर न्यूनतम प्रभाव पड़ता है, यह मुख्य रूप से समय क्षेत्रों को प्रभावित करता है।

प्रश्न 12. राजस्थान में निम्न में से कौन-सा क्षेत्र सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है –

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

  • (अ) नागौर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) राजसमंद
  • (द) चुरू
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (राजसमंद)
व्याख्या :
राजसमंद राजस्थान के उन जिलों में है जहाँ सर्वाधिक वर्षा होती है।

प्रश्न 13. राजस्थान के कौन-से भाग में अधिकतम वर्षा प्राप्त होती है –

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

  • (अ) पश्चिमी राजस्थान
  • (ब) दक्षिणी राजस्थान
  • (स) उत्तरी राजस्थान
  • (द) पूर्वी राजस्थान
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (दक्षिणी राजस्थान)
व्याख्या :
दक्षिणी राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा होती है, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में।

प्रश्न 14. शीत ऋतु में राजस्थान के कुछ भागों में भूमध्यसागरीय चक्रवातों से होने वाली वर्षा क्या कहलाती है –

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

  • (अ) काल-बैशाख
  • (ब) आम्र वर्षा
  • (स) मावठ
  • (द) फूलों की बौछार
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (मावठ)
व्याख्या :
मावठ राजस्थान में सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा है, जो रबी फसलों के लिए लाभकारी है।

प्रश्न 15. राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली शुष्क गर्म एवं धूल भरी हवाएँ कहलाती हैं:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

  • (अ) चिनूक
  • (ब) नार्वेस्टर
  • (स) फॉन
  • (द) लू
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (लू)
व्याख्या :
लू गर्मियों में राजस्थान में चलने वाली शुष्क और गर्म हवाएँ हैं, जो तापमान को बहुत अधिक बढ़ा देती हैं।

प्रश्न 16. राजस्थान के निम्नलिखित जिला समूहों का दक्षिणी-पश्चिमी मानसून में औसत वर्षा के आधार पर सही आरोही क्रम कौन सा है –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024

  • (अ) जालौर, जयपुर, कोटा
  • (ब) जैसलमेर, बाँसवाड़ा, राजसमन्द
  • (स) नागौर, धौलपुर, अजमेर
  • (द) चूरू, बारां, भीलवाड़ा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (जालौर, जयपुर, कोटा)
व्याख्या :
जालौर में सबसे कम और कोटा में सबसे अधिक वर्षा होती है।

प्रश्न 17. राजस्थान के निम्न में से किस जिले में जून माह में 50° सेल्सियस या अधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Junior Instructor (WCS) Exam 2024

  • (अ) बांसवाड़ा
  • (ब) उदयपुर
  • (स) डूंगरपुर
  • (द) चुरू
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (चुरू)
व्याख्या :
चुरू जिले में जून माह में 50°C या अधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है।

प्रश्न 18. निम्नलिखित कारकों में से कौनसे राजस्थान की जलवायु परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं – (निम्न में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें)

Junior Instructor (RAT) Exam 2024

  • (अ) केवल 2, 3
  • (ब) सभी 1, 2, 3 व 4
  • (स) केवल 2, 3 व 4
  • (द) केवल 1, 3
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (सभी 1, 2, 3 व 4)
व्याख्या :
राजस्थान की जलवायु को भौगोलिक अवस्थिति, समुद्र से दूरी, उच्चावच लक्षण, वायुमंडलीय संचरण प्रभावित करते हैं।

प्रश्न 19. अलवर व भरतपुर की जलवायु है –

Junior Instructor (RAT) Exam 2024

  • (अ) शुष्क
  • (ब) अर्धशुष्क
  • (स) आर्द्र
  • (द) अतिआर्द्र
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (आर्द्र)
व्याख्या :
अलवर और भरतपुर जिले की जलवायु आर्द्र श्रेणी में आती है, क्योंकि यहाँ अपेक्षाकृत अधिक वर्षा होती है।

प्रश्न 20. असंगत युग्म को छाँटिए : कृषि जलवायु प्रदेश – जिले

Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

  • (अ) शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र – बाड़मेर, जोधपुर
  • (ब) अन्तः स्थलीय जलोत्सरण क्षेत्र – सिरोही, पाली
  • (स) अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र – जयपुर, अजमेर
  • (द) आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र – डूँगरपुर, बाँसवाड़ा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (अन्तः स्थलीय जलोत्सरण क्षेत्र – सिरोही, पाली)
व्याख्या :
सिरोही, पाली अन्तः स्थलीय जलोत्सरण क्षेत्र में नहीं आते।

प्रश्न 21. निम्न में से कौनसा राजस्थान में शीतकालीन वर्षा का प्राथमिक कारण है –

Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

  • (अ) अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आई.टी.सी.जेड.)
  • (ब) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
  • (स) पश्चिमी विक्षोभ
  • (द) लू
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (पश्चिमी विक्षोभ)
व्याख्या :
राजस्थान में सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बारिश होती है।

प्रश्न 22. कौन-से ज़िले में उच्च आर्द्र जलवायु नहीं है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Junior Instructor (ED) Exam 2024

  • (अ) डूंगरपुर
  • (ब) चित्तौड़गढ़
  • (स) कोटा
  • (द) बूंदी
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (बूंदी)
व्याख्या :
बूंदी जिले की जलवायु तुलनात्मक रूप से कम आर्द्र है।

प्रश्न 23. निम्नांकित में से जलवायु का प्रमुख तत्व कौनसा है –

Junior Instructor (EC) Exam 2024

  • (अ) केवल 1, 4
  • (ब) केवल 1, 2
  • (स) केवल 1, 2, 3
  • (द) केवल 4
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (केवल 1, 2, 3)
व्याख्या :
जलवायु के प्रमुख तत्वों में वायुमंडलीय दाब, पवन और तापमान शामिल होते हैं।

प्रश्न 24. नोचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I): बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानसून से राजस्थान में वर्षा होती है।

कथन (II): बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में बिना वर्षा किए गुजरता है, क्योंकि इसके गुजरने के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

  • (अ) कथन (I) गलत है, लेकिन कथन (II) सही है।
  • (ब) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।)
व्याख्या :
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मानसून राजस्थान में वर्षा करता है, कथन (I) सही है, कथन (II) गलत है।

प्रश्न 25. निम्नलिखित में से कौन सा कथन, राजस्थान के शरदीय मानसून के संदर्भ में सही नहीं है –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

  • (अ) स्थलीय उत्पत्ति के कारण हवाएँ शुष्क होती हैं, जिससे वर्षा प्रभावित होती है।
  • (ब) इस अवधि में कुछ हवाएँ भूमध्यसागरीय चक्रवातों के सम्पर्क में आने के बाद वर्षा लाती हैं।
  • (स) हिमालय के उत्तर में एक अत्यधिक विकसित दबाव केंद्र सर्दियों में वर्षा को प्रभावित करता है।
  • (द) समुद्री उच्च दबाव क्षेत्र से स्थलीय निम्न दबाव क्षेत्र की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे बारिश होती है।
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (समुद्री उच्च दबाव क्षेत्र से स्थलीय निम्न दबाव क्षेत्र की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे बारिश होती है।)
व्याख्या :
राजस्थान में अंतर मानसून की विशेषता स्थल से आने वाली शुष्क हवाएं हैं, नमी से भरी समुद्री हवाएं नहीं।

प्रश्न 26. औसत वार्षिक वर्षा के आधार पर “दक्षिण-पूर्वी कोटा, बारां और झालावाड़” के लिए सही जलवायु क्षेत्र की पहचान करें –

  • (अ) अर्ध-शुष्क जलवायु क्षेत्र
  • (ब) शुष्क जलवायु क्षेत्र
  • (स) उप-आर्द्र जलवायु क्षेत्र
  • (द) अत्यंत आर्द्र जलवायु क्षेत्र
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (अत्यंत आर्द्र जलवायु क्षेत्र)
व्याख्या :
द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़ क्षेत्र अत्यंत आर्द्र जलवायु क्षेत्र में आते हैं।

प्रश्न 27. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र 0-20 सेमी औसत वर्षा के साथ “शुष्क जलवायु क्षेत्र” के अंतर्गत आता है –

  • (अ) चूरू, हनुमानगढ़
  • (ब) जैसलमेर, अनूपगढ़
  • (स) अलवर, जयपुर
  • (द) भरतपुर, कोटा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (जैसलमेर, अनूपगढ़)
व्याख्या :
जैसलमेर, अनूपगढ़ 0-20 सेमी औसत वर्षा के साथ शुष्क जलवायु क्षेत्र में आते हैं।

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में जून का औसत न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाता है –

Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024 (Rajasthan Gk)

  • (अ) कोटा
  • (ब) सिरोही
  • (स) झालावाड़
  • (द) गंगानगर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (सिरोही)
व्याख्या :
सिरोही जिले का तापमान जून में अन्य जिलों की तुलना में कम रहता है।

प्रश्न 29. राजस्थान में सबसे सूखा हुआ जिला कौन सा है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 (SHIFT – K1)

  • (अ) पाली
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जालौर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (जैसलमेर)
व्याख्या :
सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।

प्रश्न 30. ‘मावठ’ वर्षा है-

Supervisor(Women) – 2024

  • (अ) ग्रीष्मकालीन वर्षा
  • (ब) शरद् ऋतु वर्षा
  • (स) शीतकालीन वर्षा
  • (द) मानसून पूर्व वर्षा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (शीतकालीन वर्षा)
व्याख्या :
सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं, जो रबी फसलों के लिए लाभकारी है।

Leave a Comment

error: Please do not play.