राजस्थान की नदियां PYQs राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं (RAS, REET, Patwari, Police, SSC, आदि) की तैयारी कर रहे हैं, तो यह MCQ टेस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है। राजस्थान की नदियों से संबंधित प्रश्न लगभग हर परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं। इस टेस्ट में आपको बहुविकल्पीय प्रश्न मिलेंगे, जिनके उत्तर आप “Guess” विकल्प द्वारा देख सकते हैं।
Page Contents
इस टेस्ट में कोई टाइमर नहीं है, जिससे आप बिना समय की चिंता किए अपने ज्ञान को परख सकते हैं। टेस्ट के अंत में आप अपने अनुभव या सुझाव कमेंट के रूप में साझा कर सकते हैं।
राजस्थान की नदियां क्विज की विशेषताएं:
- राजस्थान की नदियों पर आधारित महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
- उत्तर देखने की सुविधा (Guess Option)
- बिना टाइमर के, अपनी गति से हल करें
- फीडबैक/कमेंट देने की सुविधा
राजस्थान की नदियां किन-किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है?
- RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा)
- REET (राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा)
- Rajasthan Police
- Patwari, LDC, Clerk, SSC, और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएं
टेस्ट शुरू करने से पहले, अपने नोट्स तैयार रखें और ध्यान से हर प्रश्न पढ़ें। यह क्विज़ आपकी तैयारी को और मजबूत बनाएगा।
राजस्थान की नदियां : Important PYQs
प्रश्न 1. प्रश्न 1 कॉलम I में नदी को कॉलम II में सहायक नदी से मिलान कीजिए।
कॉलम I (नदी) | कॉलम II (सहायक नदी) |
---|---|
1. बनास | a. मोरेल |
2. लूणी | b. बाण्डी |
3. माही | c. जाखम |
4. चम्बल | d. काली सिन्ध |
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:
Junior Instructor (COS) Exam 2024
- (अ) 1-c, 2-b, 3-d, 4-a
- (ब) 1-c, 2-d, 3-b, 4-a
- (स) 1-a, 2-b, 3-c, 4-d
- (द) 1-d, 2-c, 3-a, 4-b
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 3 (1-a, 2-b, 3-c, 4-d)
व्याख्या :
बनास की सहायक नदी मोरेल, लूणी की बाण्डी, माही की जाखम, चम्बल की काली सिन्ध है।
प्रश्न 2. कौन-सी नदी बेसिन ‘छप्पन का मैदान’ के नाम से भी जानी जाती है
Junior Instructor (STE) Exam 2024
- (अ) चंबल बेसिन
- (ब) लूनी बेसिन
- (स) माही बेसिन
- (द) बनास बेसिन
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 3 (माही बेसिन)
व्याख्या :
माही बेसिन को ‘छप्पन का मैदान’ कहा जाता है, क्योंकि इसमें 56 गाँव हैं।
प्रश्न 3. गांधी सागर बाँध _____ नदी पर बनाया गया है।
Junior Instructor (STE) Exam 2024
- (अ) बनास
- (ब) चंबल
- (स) माही
- (द) लूनी
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 2 (चंबल)
व्याख्या :
गांधी सागर बाँध चंबल नदी पर मध्यप्रदेश में स्थित है।
प्रश्न 4. निम्नलिखित जिलों में से कौन-सा ज़िला लूनी बेसिन में सम्मिलित है
a. जोधपुर
b. सिरोही
c. पाली
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
Junior Instructor (STE) Exam 2024
- (अ) केवल a और b
- (ब) केवल a और c
- (स) केवल b और
- (द) सभी a, b और c
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 4 (सभी a, b और c)
व्याख्या :
जोधपुर, सिरोही और पाली तीनों जिले लूनी बेसिन में आते हैं।
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है
Junior Instructor (STE) Exam 2024
- (अ) माही बाँध – माही नदी
- (ब) जवाई बाँध – जवाई नदी
- (स) मेजा बाँध – मेज नदी
- (द) दांतीवाड़ा बाँध – बनास नदी
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 3 (मेजा बाँध – मेज नदी)
व्याख्या :
मेजा बाँध कोठारी नदी पर बना है, न कि मेज नदी पर।
प्रश्न 6. ‘आनन्दपुरी’ एवं ‘सागवाड़ा’ नहरें संबंधित हैं
Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
- (अ) बनास नदी से
- (ब) इंदिरा गांधी नहर परियोजना से
- (स) चंबल नदी से
- (द) माही नदी से
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 4 (माही नदी से)
व्याख्या :
आनंदपुरी और सागवाड़ा नहरें माही नदी से संबंधित हैं।
प्रश्न 7. जवाई बाँध राजस्थान के किस शहर के नजदीक स्थित है
Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
- (अ) पाली
- (ब) जोधपुर
- (स) बाड़मेर
- (द) नागौर
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (पाली)
व्याख्या :
जवाई बाँध पाली जिले में सुमेरपुर के पास स्थित है।
प्रश्न 8. अनास एवं चाप नदियां _____ नदी की सहायक नदियां हैं।
Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
- (अ) माही
- (ब) चम्बल
- (स) लूणी
- (द) बनास
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (माही)
व्याख्या :
अनास और चाप, माही नदी की सहायक नदियाँ हैं।
प्रश्न 9. लूनी नदी गिरती है
Junior Instructor (EM) Exam 2024
- (अ) खम्भात की खाड़ी में
- (ब) कच्छ के रण में
- (स) बंगाल की खाड़ी में
- (द) अरब सागर में
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 2 (कच्छ के रण में)
व्याख्या :
लूनी नदी कच्छ के रण में समाप्त होती है।
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन-सा बाँध राजस्थान में नहीं बनाया गया है
Junior Instructor (EM) Exam 2024
- (अ) गांधी सागर
- (ब) राणा प्रताप सागर
- (स) जवाहर सागर
- (द) कोटा बैराज
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (गांधी सागर)
व्याख्या :
गांधी सागर बाँध मध्यप्रदेश में है, बाकी राजस्थान में हैं।
प्रश्न 11. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए:
सूची-I | सूची-II |
---|---|
(A) कालीसिंध | (i) अनास |
(B) लूनी | (ii) ढूंढ |
(C) माही | (iii) परवन |
(D) बनास | (iv) सागी |
AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM – 2024
- (अ) iii iv i ii
- (ब) iii ii i iv
- (स) i ii iv iii
- (द) i iv ii iii
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (iii iv i ii)
व्याख्या :
कालीसिंध-परवन, लूनी-सागी, माही-अनास, बनास-ढूंढ।
प्रश्न 12. चम्बल के बायें किनारे की सहायक नदी कौन-सी है
Junior Instructor (COPA) Exam 2024
- (अ) पार्वती
- (ब) काली सिन्ध
- (स) बामनी
- (द) सीप
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 3 (बामनी)
व्याख्या :
चम्बल के बायें किनारे बामनी नदी मिलती है।
प्रश्न 13. कोटा में त्रिभुजाकार मैदान कौन-सी नदी नहीं बनाती है
Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
- (अ) चम्बल
- (ब) कालीसिंध
- (स) पार्वती
- (द) मेज
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 4 (मेज)
व्याख्या :
मेज नदी कोटा के त्रिभुजाकार मैदान का हिस्सा नहीं है।
प्रश्न 14. राजस्थान की कौन-सी नदी विंध्याचल पर्वत के मिण्डा स्थान से निकलती है
Animal Attendant 2023 Exam (Dec 2 Shift I)
- (अ) बाणगंगा
- (ब) लूनी
- (स) माही
- (द) चम्बल
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 3 (माही)
व्याख्या :
माही नदी विंध्याचल पर्वत के मिण्डा स्थान से निकलती है।
प्रश्न 15. बनास नदी जहाँ से निकलती है, वह स्थल कहलाता है
Animal Attendant 2023 Exam (Dec 2 Shift I)
- (अ) भेरोका मठ
- (ब) नाग पहाड़
- (स) मिण्डा
- (द) जानापाव पहाड़ी
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (भेरोका मठ)
व्याख्या :
बनास नदी भेरोका मठ (कुम्भलगढ़) से निकलती है।
प्रश्न 16. यह नदी ऋषभदेव के निकट बीछामेंड़ा से उद्गमित होती है, गोमती तथा सारनी इसकी सहायक नदियाँ हैं. नदी की पहचान कीजिए
RPSC EO/RO Re-Exam – 2022
- (अ) सोम
- (ब) साबरमती
- (स) जाखम
- (द) पश्चिमी बनास
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (सोम)
व्याख्या :
सोम नदी उदयपुर के ऋषभदेव के पास बिछामेडा से निकलती है।
प्रश्न 17. राजस्थान में निम्न में से कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र से संबंधित नहीं है
Animal Attendant 2023 Exam (Dec 1 Shift II)
- (अ) बनास
- (ब) बाणगंगा
- (स) चंबल
- (द) लूनी
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 4 (लूनी)
व्याख्या :
लूनी नदी बंगाल की खाड़ी तंत्र से नहीं, अरब सागर की ओर जाती है।
प्रश्न 18. राजस्थान में गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है
Animal Attendant 2023 Exam (Dec 1 Shift II)
- (अ) चंबल
- (ब) मंथा
- (स) सरस्वती
- (द) बनास
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (चंबल)
व्याख्या :
गांधी सागर बांध चंबल नदी पर है।
प्रश्न 19. राजस्थान में कौन-सी एकमात्र नदी जो वर्ष में बारहों महीने तक बहती है
Animal Attendant 2023 Exam (Dec 1 Shift I)
- (अ) चंबल
- (ब) माही
- (स) बाणगंगा
- (द) साबरमती
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 1 (चंबल)
व्याख्या :
चंबल नदी राजस्थान की एकमात्र बारहमासी नदी है।
प्रश्न 20. राजस्थान की कौन-सी नदी वैदिक एवं पुराण काल से संबंधित है
Animal Attendant 2023 Exam (Dec 1 Shift I)
- (अ) माही
- (ब) बाणगंगा
- (स) लूनी
- (द) सरस्वती
उत्तर एवं व्याख्या
उत्तर : Option 4 (सरस्वती)
व्याख्या :
सरस्वती नदी वैदिक काल में पवित्र मानी जाती थी।