प्रोग्रामिंग भाषा : Previous Year Questions

By RR Classes

Published on:

इस Previous Year Quetions सेट पर आपको प्रोग्रामिंग भाषा (“Programming Language“) Part oneविषय से संबंधित 15 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ as PYQ) मिलेंगे, जो राजस्थान की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले पूछे जा चुके हैं। हर प्रश्न के साथ-

  • 4 विकल्प ( 4 Options)
  • सही उत्तर (Answer)
  • संक्षिप्त व्याख्या (Summary)
  • किस परीक्षा में पूछा गया (Exam Name)

क्यों पढ़ें प्रोग्रामिंग भाषा PYQ सेट?

  • बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न: राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्यूटर के बेसिक प्रश्न अक्सर दोहराए जाते हैं।
  • सटीक और अद्यतित: सभी प्रश्न हाल के वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में आ चुके हैं, जिससे आपकी तैयारी टार्गेटेड रहेगी।
  • संक्षिप्त व्याख्या: हर उत्तर के साथ संक्षिप्त व्याख्या दी गई है, जिससे आपको कॉन्सेप्ट क्लियर करने में मदद मिलेगी।
  • परीक्षा-वार जानकारी: हर प्रश्न के साथ उस परीक्षा का नाम भी दिया गया है, जिसमें वह पूछा गया था-इससे आपको ट्रेंड समझने में आसानी होगी।
  • तेज़ रिवीजन: परीक्षा से पहले क्विक रिवीजन के लिए एकदम उपयुक्त।

प्रोग्रामिंग भाषा PYQ (mcq) स्पष्ट रूप से दिया गया है, जिससे आपकी तैयारी और भी सटीक और प्रभावी हो सके।

प्रश्न 1. कंपाइलर का क्या उद्देश्य होता है –

Junior Instructor (COPA) Exam 2024

  • (अ) हाई लेवल लैंग्वेज को मशीन कोड में परिवर्तित करना
  • (ब) प्रोग्राम एग्जीक्यूट करना
  • (स) प्रोग्राम डीबग करना
  • (द) डेटा स्टोर करना
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (हाई लेवल लैंग्वेज को मशीन कोड में परिवर्तित करना)
व्याख्या :
कंपाइलर उच्च स्तरीय भाषा को मशीन कोड में बदलता है ताकि कंप्यूटर उसे समझ सके।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा अनुवादक उच्च स्तरीय भाषा को एक ही बार में लो लेवल भाषा में परिवर्तित कर देता है?

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

  • (अ) इंटरप्रेटर
  • (ब) कंट्रोलर
  • (स) असेंबलर
  • (द) कंपाइलर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (कंपाइलर)
व्याख्या :
कंपाइलर उच्च स्तरीय भाषा को एक बार में मशीन भाषा में बदलता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा प्रक्रियात्मक नहीं है –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

  • (अ) पास्कल
  • (ब) प्रोलॉग
  • (स) फॉरट्रान
  • (द) कोबोल
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (प्रोलॉग)
व्याख्या :
प्रोलॉग एक लॉजिक प्रोग्रामिंग भाषा है, जो प्रक्रियात्मक नहीं है।

प्रश्न 4. निर्देशों का समूह (सेट) जो कम्प्यूटर को दिया जाता है, ___ कहलाता है।

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

  • (अ) सी.यू
  • (ब) स्टोरेज
  • (स) प्रोग्राम
  • (द) ए. एल. यू.
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (प्रोग्राम)
व्याख्या :
प्रोग्राम निर्देशों का समूह है जो कंप्यूटर को कार्य करने के लिए निर्देशित करता है।

प्रश्न 5. कंप्यूटर लैंग्वेजेज़ इन्स्ट्रक्शन में क्या होता है?

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L2)

  • (अ) OPCODE/ओपकोड
  • (ब) OPERAND/ओपेरंड
  • (स) Both OPCODE and OPERAND/ओपकोड और ओपेरंड दोनों
  • (द) None of these/इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (Both OPCODE and OPERAND/ओपकोड और ओपेरंड दोनों)
व्याख्या :
कंप्यूटर निर्देश में OPCODE और OPERAND दोनों होते हैं।

प्रश्न 6. पायथन एक ___ है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K2)

  • (अ) हाइ लेवल लैंग्वेज
  • (ब) असेंबली लैंग्वेज
  • (स) लो लेवल लैंग्वेज
  • (द) मशीन लैंग्वेज
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (हाइ लेवल लैंग्वेज)
व्याख्या :
पायथन एक हाई-लेवल प्रोग्रामिंग भाषा है।

प्रश्न 7. बाइनरी लैंग्वेज में वर्णमाला के हरेक अक्षर, प्रत्येक संख्या, और प्रत्येक विशेष वर्ण (Special Character) ______ के अद्वितीय संयोजन से बना है।

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K2)

  • (अ) आठ बाइट्स (8 Bytes)
  • (ब) आठ किलोबाइट (8 kilobyte)
  • (स) आठ वर्ण (8 Character)
  • (द) आठ बिट्स (8 Bits)
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (आठ बिट्स (8 Bits))
व्याख्या :
बाइनरी लैंग्वेज में हर अक्षर 8 बिट्स के संयोजन से बनता है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सी मल्टीमीडिया वेबपेजों के विकास के लिए एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L1)

  • (अ) कोबोल / COBOL
  • (ब) जावा / Java
  • (स) बेसिक / BASIC
  • (द) अस्सेम्ब्लेर / Assembler
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (जावा / Java)
व्याख्या :
जावा वेबपेजों में मल्टीमीडिया फीचर्स के लिए लोकप्रिय है।

प्रश्न 9. _______ एक प्रोग्राम है जो उच्च स्तरीय भाषा में निर्देशों को मशीन कोड में परिवर्तित किए बिना सीधे निष्पादित करता है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K1)

  • (अ) कंपाइलर
  • (ब) इंटरप्रिटर
  • (स) कनवर्टर
  • (द) इंस्ट्रशन्स
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (इंटरप्रिटर)
व्याख्या :
इंटरप्रेटर उच्च स्तरीय निर्देशों को सीधे निष्पादित करता है।

प्रश्न 10. निम्न में से चौथी पीढ़ी की भाषा से संबंधित है-

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

  • (अ) क्वैरी भाषा
  • (ब) एसैम्बली भाषा
  • (स) हाई लेवल भाषा
  • (द) मशीनी भाषा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (क्वैरी भाषा)
व्याख्या :
क्वैरी भाषा (जैसे SQL) चौथी पीढ़ी की भाषा का उदाहरण है।

प्रश्न 11. C भाषा (language) का विकास किसने किया –

Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

  • (अ) डेनिस रिची
  • (ब) गाइडो वन रोज़म
  • (स) टिम बर्केल
  • (द) वॉन न्यूमैन
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (डेनिस रिची)
व्याख्या :
C भाषा का विकास डेनिस रिची ने किया।

प्रश्न 12. निम्न में से कौन सा ओ.ओ.पी. (आब्जेक्ट ओरिएंटिड प्रोग्रामिंग) सिद्धांत नहीं है:

Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

  • (अ) आंकड़ों का सारग्रहण
  • (ब) फ्रेंड क्लास
  • (स) संक्षिप्त करना
  • (द) वंशानुक्रम
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (फ्रेंड क्लास)
व्याख्या :
फ्रेंड क्लास OOP का सिद्धांत नहीं है।

प्रश्न 13. _____ एक समांगी संरचना है जो _____ सूचकांक से शुरू होता है।

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) स्ट्रिंग, एक
  • (ब) शब्दकोष, शून्य
  • (स) व्यूह, शून्य
  • (द) व्यूह, एक
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (व्यूह, शून्य)
व्याख्या :
व्यूह (array) एक समांगी संरचना है, जो शून्य सूचकांक से शुरू होती है।

प्रश्न 14. कौन-सी अभिव्यक्ति दिए कथन को परिभाषित करता है – जाँच करें कि 3 चरों age1, age2 तथा age3 का मान एक दूसरे के बराबर है।

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) age1 = age2 = age3
  • (ब) age1 == age2 and age2 == age3
  • (स) age1 != age2 != age3
  • (द) age1 = age2 and age2 = age3
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (age1 == age2 and age2 == age3)
व्याख्या :
सभी मान बराबर हैं की जांच के लिए age1 == age2 and age2 == age3 लिखा जाता है।

प्रश्न 15. C प्रोग्राम के लूप में ______ कथन, लूप से तुरंत निष्कासित होता है तथा शेष लूप को छोड़ देता है।

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) if
  • (ब) else
  • (स) continue
  • (द) break
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (break)
व्याख्या :
break कथन लूप को तुरंत समाप्त कर देता है।

प्रश्न 16. _____ एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक वर्ग दूसरे वर्ग की विशेषताएँ – डाटा क्षेत्र और विधि को ग्रहण करता है।

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) वर्ग (क्लास)
  • (ब) संपुटन
  • (स) अनुवांशिक
  • (द) बहुरूपता
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (अनुवांशिक)
व्याख्या :
अनुवांशिक (inheritance) में एक वर्ग दूसरे की विशेषताएँ ग्रहण करता है।

प्रश्न 17. इनमें से चलित वेब पेज बनाने के लिए सबसे उपयुक्त सॉफ्टवेयर कौन सा है –

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) HTML
  • (ब) गूगल
  • (स) फिल्मोरा
  • (द) रूबी
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (रूबी)
व्याख्या :
रूबी वेबपेज निर्माण के लिए उपयुक्त प्रोग्रामिंग भाषा है।

प्रश्न 18. कंप्यूटर द्वारा एक प्रोग्राम जो उच्च स्तरीय भाषा में लिखने के निम्न चरण हैं – सही क्रम चुनें

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) 2, 3, 1, 4, 5
  • (ब) 5, 4, 3, 2, 1
  • (स) 3, 2, 1, 4, 5
  • (द) 4, 5, 1, 2, 3
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (2, 3, 1, 4, 5)
व्याख्या :
सही क्रम: सोर्स प्रोग्राम संकलित, संग्रहक पढ़ता है, ऑब्जेक्ट प्रोग्राम बनता है, मशीन भाषा डेटा पढ़ती-लिखती है, संग्रहक अलग किया जा सकता है।

प्रश्न 19. ____ एक मानक मशीन भाषा है जिसमें जावा स्रोत को संकलित किया गया है –

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) इंटरप्रेटर
  • (ब) ओब्जेक्ट ओरियेन्टेड
  • (स) बाइट कोड
  • (द) एसेंबली
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (बाइट कोड)
व्याख्या :
जावा स्रोत कोड बाइट कोड में संकलित होता है।

प्रश्न 20. C में प्री-प्रोसेसर को ____ संप्रतीक द्वारा परिभाषित किया जाता है।

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) /
  • (ब) #
  • (स) *
  • (द) $
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (#)
व्याख्या :
C में प्री-प्रोसेसर निर्देश # से शुरू होते हैं।

प्रश्न 21. C में उपयोगकर्ता परिभाषित फलन को ______ कीवर्ड की मदद से लिखा जाता है।

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) define
  • (ब) Define
  • (स) def
  • (द) Def
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (def)
व्याख्या :
C में उपयोगकर्ता परिभाषित फलन def कीवर्ड से लिखा जाता है।

प्रश्न 22. वल्र्ड वाइड वेब पेजेज के निमार्ण में प्रायः निम्न में से किस भाषा का प्रयोग किया जाता है –

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

  • (अ) URL
  • (ब) IRC
  • (स) NIH
  • (द) HTML
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (HTML)
व्याख्या :
वेबपेज निर्माण में HTML का प्रयोग होता है।

प्रश्न 23. वह तकनीक जो मशीन कोड फंक्शन को फिक्स्ड अंग्रेजी शब्दों के द्वारा दर्शाने में प्रयोग की जाती है –

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

  • (अ) प्रोग्रामिंग
  • (ब) बाइनरी ट्रांस्लेशन
  • (स) निमॉनिक्स
  • (द) बुलियन अलजेब्रा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (निमॉनिक्स)
व्याख्या :
मशीन कोड को अंग्रेजी शब्दों से दर्शाने की तकनीक निमॉनिक्स है।

प्रश्न 24. लॉजिकल ऑपरेटर्स का उदाहरण है :

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2

  • (अ) >
  • (ब) if
  • (स) +
  • (द) XOR
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (XOR)
व्याख्या :
XOR एक लॉजिकल ऑपरेटर है।

प्रश्न 25. इनमें से कौन सा सोर्स प्रोग्राम को ऑब्जेक्ट प्रोग्राम में बदलता है –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1

  • (अ) एंटी वायरस
  • (ब) ALU
  • (स) कन्ट्रोल युनिट
  • (द) असेम्बलर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (असेम्बलर)
व्याख्या :
असेम्बलर सोर्स प्रोग्राम को ऑब्जेक्ट प्रोग्राम में बदलता है।

प्रश्न 26. निम्नलिखित में से कौनसी घोषणा python language में सही नहीं है –

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 2

  • (अ) xyzp = 5,000,000
  • (ब) xyzp = 5000 6000 7000 8000
  • (स) x, y, z, p = 5000, 6000, 7000, 8000
  • (द) x_y_z_p=5,000,000
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (xyzp = 5000 6000 7000 8000)
व्याख्या :
xyzp = 5000 6000 7000 8000 पायथन में मान्य घोषणा नहीं है।

प्रश्न 27. निम्नलिखित कोड के निष्पादन के बाद परिणाम क्या है यदि ‘a’ 10 है, ‘b’ 5 है और ‘c’ 10 है – if((a>b)&&(a<=c)) a=a+1; else c=c+1;

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 2

  • (अ) a = 10, c = 10
  • (ब) a = 11, c = 10
  • (स) a = 10, c = 11
  • (द) a = 11, c = 11
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (a = 11, c = 10)
व्याख्या :
शर्त सही है, इसलिए a = 11, c = 10 होगा।

प्रश्न 28. “C” में विभिन्न प्रकार के real data type (floating point data type) कौनसे है –

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 2

  • (अ) float, long double
  • (ब) long double, short int
  • (स) float, double, long double
  • (द) short int, double long int, float
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (float, double, long double)
व्याख्या :
C में float, double, long double real data types हैं।

प्रश्न 29. गलत कथन छांटिए –

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 2

  • (अ) यदि किसी method को final घोषित किया गया है, तो उस method को subclass में override नहीं किया जा सकता है।
  • (ब) Finalize() जावा का method है, जिसे मेमरी से किसी ऑब्जेक्ट को हटाने से पहले garbag collector thread द्वारा call किया जाता है।
  • (स) यदि किसी class को final घोषित किया जाता है, तो इसे inherit नहीं किया जा सकता। यदि आप ऐसा करते हैं, तो यह compile-time error देगा।
  • (द) यदि हम किसी variable को final घोषित करते हैं, तो variable की value को final method modify किया जा सकता है।
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (यदि हम किसी variable को final घोषित करते हैं, तो variable की value को final method modify किया जा सकता है।)
व्याख्या :
final variable की value को modify नहीं किया जा सकता, यह कथन गलत है।

प्रश्न 30. जावा में निम्न में से किस विधि से स्ट्रिंग बनेगी – I: String S = “Hello Java”; II String S2 = New string (“Hello Java”);

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 2

  • (अ) केवल I
  • (ब) केवल II
  • (स) I तथा II दोनों
  • (द) न तो I ना ही II
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (केवल I)
व्याख्या :
केवल I विधि से स्ट्रिंग बनेगी।

Leave a Comment

WhatsApp
error: Please do not play.