कंप्यूटर सॉफ्टवेयर – Previous Year Questions

By RR Classes

Updated on:

सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) का यह सेट बेहद फायदेमंद है। इस टेस्ट में पिछली परीक्षाओं (PYQ) में बार-बार पूछे गए सवाल शामिल हैं, जिससे आपकी तैयारी और भी बेहतर हो सकेगी।

इस टेस्ट की खासियतें:

  • हर प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, सही उत्तर का अनुमान लगाने के बाद आप तुरंत उत्तर देख सकते हैं।
  • इसमें कोई टाइमर नहीं है, जिससे आप बिना दबाव के अभ्यास कर सकते हैं।
  • टेस्ट के अंत में या बीच में कमेंट के जरिए फीडबैक भी दे सकते हैं।
  • यह टेस्ट लगभग सभी सरकारी परीक्षाओं (जैसे SSC, रेलवे, बैंकिंग, RPSC, पटवारी, शिक्षक भर्ती, राजस्थान राज्य की अन्य परीक्षाएं आदि) के लिए उपयोगी है, क्योंकि हर साल इन्हीं प्रश्नों का दोहराव होता है।

अगर आप राजस्थान सहित किसी भी राज्य या केंद्र सरकार की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह टेस्ट आपके लिए एकदम सही है। नियमित अभ्यास से आप बार-बार पूछे जाने वाले सवालों में महारत हासिल कर सकते हैं और परीक्षा में सफलता के अपने चांस बढ़ा सकते हैं।

अब शुरुआत करें और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दें!

सॉफ्टवेयर से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. सॉफ्टवेयर अपडेट और पैच का क्या उद्देश्य है

Junior Instructor (COPA) Exam 2024

  • (अ) आउटडेट सॉफ्टवेयर को अनइंस्टॉल करना
  • (ब) हार्ड ड्राइव को पार्टिशन करने के लिए
  • (स) सुरक्षा खामियों और बग को ठीक करना
  • (द) हार्ड ड्राइव को डीफ्रेगमेंट करना
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (सुरक्षा खामियों और बग को ठीक करना)
व्याख्या :
अपडेट और पैच सॉफ्टवेयर की सुरक्षा और कार्यक्षमता को बेहतर करते हैं।

प्रश्न 2. कंप्यूटर सिस्टम में हार्डवेयर से जुड़ी समस्याओं को पहचान ने के लिए कौन-सा टूल इस्तेमाल होता है

Junior Instructor (COPA) Exam 2024

  • (अ) डिस्क क्लीनअप
  • (ब) टास्क मैनेजर
  • (स) डिवाइस मैनेजर
  • (द) सिस्टम रीस्टोर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (डिवाइस मैनेजर)
व्याख्या :
डिवाइस मैनेजर हार्डवेयर डिवाइस और उनकी समस्याओं को देखने के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 3. ऑडियो फाइल के लिए आम-तौर पर कौन-सा फॉर्मेट उपयोग होता है

Junior Instructor (COPA) Exam 2024

  • (अ) MP4
  • (ब) AVI
  • (स) WAV
  • (द) MPEG
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (WAV)
व्याख्या :
WAV ऑडियो फाइल के लिए सामान्य फॉर्मेट है। MP4 और AVI वीडियो, और MPEG सामान्य मल्टीमीडिया फॉर्मेट है।

प्रश्न 4. निम्न में से कौन-सा पावर बीआई का कंपोनेंट है

Junior Instructor (COPA) Exam 2024

  • (अ) पावर पिवट
  • (ब) पावर क्वेरी
  • (स) पावर व्यू
  • (द) ये सभी
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (ये सभी)
व्याख्या :
पावर बीआई में पावर पिवट, पावर क्वेरी, और पावर व्यू सभी कंपोनेंट हैं।

प्रश्न 5. इनमें से कौन-सा वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का उदाहरण है

Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

  • (अ) ऑटोकैड
  • (ब) एडॉब इलस्ट्रेटर
  • (स) एडॉब फोटोशॉप
  • (द) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (माइक्रोसॉफ्ट वर्ड)
व्याख्या :
Microsoft Word एक लोकप्रिय वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है जो डॉक्युमेंट बनाने और संपादित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 6. बूटिंग प्रक्रिया के दौरान, कंप्यूटर के ऑन होने के दौरान सबसे पहले कौन-सा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम चलता है

Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

  • (अ) डिवाइस ड्राइवर
  • (ब) बीआईओएस (BIOS)
  • (स) ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • (द) ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (बीआईओएस (BIOS))
व्याख्या :
BIOS कंप्यूटर ऑन होने के तुरंत बाद लोड होता है और हार्डवेयर इनिशियलाइज करता है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा सिस्टम सॉफ्टवेयर का उदाहरण नहीं है

Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

  • (अ) वर्ड प्रोसेसर
  • (ब) संचार सॉफ्टवेयर
  • (स) भाषा अनुवादक
  • (द) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (वर्ड प्रोसेसर)
व्याख्या :
वर्ड प्रोसेसर (जैसे MS Word) एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है, बाकी सिस्टम सॉफ्टवेयर हैं।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट प्रोग्राम का प्रकार नहीं है

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

  • (अ) माइक्रोसॉफ्ट एक्सल
  • (ब) गूगल शीट
  • (स) रोज सिम्फनी
  • (द) जोहो शीट
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (रोज सिम्फनी)
व्याख्या :
रोज सिम्फनी एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम नहीं है, बाकी सभी हैं।

प्रश्न 9. उपयोगकर्ता द्वारा कम्प्यूटर पर निष्पादित किए जाने वाले विशिष्ट कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर का नाम क्या है

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

  • (अ) आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस
  • (ब) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • (स) ऑपरेटिंग सिस्टम
  • (द) युटिलिटी सॉफ्टवेयर
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर)
व्याख्या :
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता के विशिष्ट कार्यों के लिए उपयोग होता है।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन-सा वेब ब्राउज़र नहीं है

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

  • (अ) ओपेरा
  • (ब) जीमेल (gmail.com)
  • (स) मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स
  • (द) सफारी
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (जीमेल)
व्याख्या :
जीमेल एक ईमेल सेवा है, वेब ब्राउज़र नहीं।

प्रश्न 11. _______ एक प्रोग्राम का नाम है जो डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच इंटरफेस के रूप में कार्य करता है।

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

  • (अ) रेम (RAM)
  • (ब) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • (स) उपकरण संचालक (डिवाइस ड्राईवर्स)
  • (द) सॉफ्टवेयर पैकेजेस
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (उपकरण संचालक (डिवाइस ड्राईवर्स))
व्याख्या :
डिवाइस ड्राइवर एक प्रोग्राम है जो हार्डवेयर डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच इंटरफेस का काम करता है।

प्रश्न 12. निम्न में से कौन सा कार्य (फंक्शन) फाइल के आकार को कम करके भंडारण जगह (स्टोरेज स्पेस) को संरक्षित करता है

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

  • (अ) फाइल स्केनिंग
  • (ब) फाइल सिन्थेसाइजिंग
  • (स) फाइल का विखंडीकरण (डीफ्रेगमेन्टेशन)
  • (द) फाइल कम्प्रेशन
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (फाइल कम्प्रेशन)
व्याख्या :
फाइल कम्प्रेशन एक प्रक्रिया है जो फाइल के आकार को कम करके भंडारण स्थान बचाती है।

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कोन सा एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

  • (अ) सेन्टोस
  • (ब) फायरफॉक्स
  • (स) मैक (MAC)
  • (द) लिनक्स (Linux)
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (फायरफॉक्स)
व्याख्या :
फायरफॉक्स एक वेब ब्राउज़र है, जो एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उदाहरण है। अन्य विकल्प ऑपरेटिंग सिस्टम हैं।

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौन-सा एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर नहीं है

Rajasthan Police Constable Exam 2024 (SHIFT – K2)

  • (अ) अवस्त
  • (ब) लिनक्स
  • (स) नॉर्टन
  • (द) कैस्परस्की
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (लिनक्स)
व्याख्या :
Linux एक ऑपरेटिंग सिस्टम है, न कि एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर।

प्रश्न 15. जो प्रोग्राम और निर्देश कंप्यूटर को प्रोसोसिंग करने में मदद करते हैं, वे कहलाते हैं

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024

  • (अ) सॉफ्टवेयर
  • (ब) हार्डवेयर
  • (स) मेमोरी
  • (द) डाटा
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (सॉफ्टवेयर)
व्याख्या :
सॉफ्टवेयर वे प्रोग्राम और निर्देश होते हैं जो कंप्यूटर को कार्य करने और डेटा प्रोसेसिंग में मदद करते हैं।

प्रश्न 16. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

a. बिल गेट्स I. इन्फोसिस

b. नारायण मूर्ति II. विप्रो

c. अजीम प्रेमजी III. रिलायन्स

d. अम्बानी IV. माइक्रोसोफ्ट

Supervisor(Women) – 2024

  • (अ) a – IV, b – I, c – II, d – III
  • (ब) a – I, b – II, c – III, d – IV
  • (स) a – IV, b – III, c – II, d – I
  • (द) a – I, b – IV, c – III, d – II
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (a – IV, b – I, c – II, d – III)
व्याख्या :
a – IV (माइक्रोसॉफ्ट), b – I (इन्फोसिस), c – II (विप्रो), d – III (रिलायन्स) सही सुमेलित हैं।

प्रश्न 17. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में वर्जन कंट्रोल के लिए आमतौर पर निम्नलिखित में से कौन सा सॉफ्टवेयर टूल इस्तेमाल किया जाता है

Assistant Engineer – Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam – 2022

  • (अ) ऑटोकैड
  • (ब) एडोब फोटोशॉप
  • (स) रूबी
  • (द) गिट
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (गिट)
व्याख्या :
गिट किसी सॉफ्टवेर के विभिन्न संस्करणों को संभालने व प्रबंधित करने वाला एक सॉफ्टवेर है।

प्रश्न 18. क्यू आर कोड में कितने पोजीशन डिटेक्शन पैटर्न होते हैं

Supervisor (women empowerment) Exam 2018

  • (अ) 6
  • (ब) 5
  • (स) 4
  • (द) 3
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (3)
व्याख्या :
QR कोड में 3 पोजीशन डिटेक्शन पैटर्न होते हैं।

प्रश्न 19. WYSIWYG का पूर्ण रूप क्या है

Informatics Assistant Exam 2023

  • (अ) व्हाट यू सेट इज़ व्हाट यू गेट
  • (ब) व्हाट यू सी इज़ व्हाट यू गेट
  • (स) व्हाट यू सिम्पलीफाई इज़ व्हाट यू जेनरेट
  • (द) व्हाट यू सेंड इज़ व्हाट यू जेनरेट
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (व्हाट यू सी इज़ व्हाट यू गेट)
व्याख्या :
WYSIWYG का अर्थ है “What You See Is What You Get”।

प्रश्न 20. Linux ……….. प्रकार का सॉफ्टवेयर है

  • (अ) Adware
  • (ब) Compiler
  • (स) Open Source
  • (द) Application
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (Open Source)
व्याख्या :
लिनक्स एक open source software है।

प्रश्न 21. ____ एक विंडो यूटिलिटी प्रोग्राम है जो अनावश्यक टुकड़ों का पता लगाता है और उन्हें हटाता है और संचालन को अनुकूलित करने के लिए फ़ाइलों और अप्रयुक्त डिस्क स्थान को पुनर्व्यवस्थित करता है।

  • (अ) डिस्क डिफ़्रेग्मेंटर
  • (ब) रिस्टोर
  • (स) डिस्क क्लीनअप
  • (द) बैकअप
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (डिस्क डिफ़्रेग्मेंटर)
व्याख्या :
डिस्क डिफ़्रेग्मेंटर विंडोज यूटिलिटी प्रोग्राम है जो फाइलों को पुनर्व्यवस्थित करता है।

प्रश्न 22. …… ध्वनि डेटा को उन शब्दों में अनुवाद (interpret) कर सकता है जिन्हें कंप्यूटर द्वारा समझा जा सकता है।

  • (अ) Speech input hardware
  • (ब) Speech recognition software
  • (स) Word recognition software
  • (द) Talking software
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (Speech recognition software)
व्याख्या :
Speech recognition software ध्वनि डेटा को कंप्यूटर द्वारा समझे जाने वाले शब्दों में बदलता है।

प्रश्न 23. सिस्टम सॉफ्टवेयर में निम्न के अलावा सभी शामिल हैं-

  • (अ) यूटिलिटिज
  • (ब) डिवाइस ड्राइवर्स
  • (स) ऑपरेटिंग सिस्टम
  • (द) डेस्कटॉप पब्लिशिंग
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (डेस्कटॉप पब्लिशिंग)
व्याख्या :
डेस्कटॉप पब्लिशिंग एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है, सिस्टम सॉफ्टवेयर नहीं।

प्रश्न 24. एम. एस. वर्ड, एक उदाहरण है

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

  • (अ) आॅपरेटिंग सिस्टम
  • (ब) प्रोसेसिंग डिवाइस
  • (स) एप्लीकेशन साॅफ्टवेयर
  • (द) इनपुट डिवाइस
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (एप्लीकेशन साॅफ्टवेयर)
व्याख्या :
एम. एस. वर्ड एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उदाहरण है।

प्रश्न 25. निम्न में से कौन सा एक ऑपन सोर्स सॉफ्टवेयर नहीं है

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

  • (अ) वर्ड प्रेस
  • (ब) लिब्रे ऑफिस
  • (स) एडोब फोटोशोप
  • (द) फायरफॉक्स
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 3 (एडोब फोटोशोप)
व्याख्या :
एडोब फोटोशॉप एक प्रोप्राइटरी (पेड) सॉफ्टवेयर है, बाकी सभी ओपन सोर्स हैं।

प्रश्न 26. इनमें से कौन सा एक एप्लिकेशन साफ्टवेयर है

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

  • (अ) ऑटोकैड
  • (ब) एंड्रॉयड
  • (स) विडोज एन टी
  • (द) उबन्दु
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 1 (ऑटोकैड)
व्याख्या :
ऑटोकैड एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है।

प्रश्न 27. कौन-सा प्रोग्राम यूज़र को इंटरनेट पर विभिन्न प्रकार की वेब साइट्स देखने में मदद करता है

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1

  • (अ) सर्च इंजन
  • (ब) सिस्टम प्रोग्राम
  • (स) सर्वर प्रोग्राम
  • (द) ब्राउज़र प्रोग्राम
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 4 (ब्राउज़र प्रोग्राम)
व्याख्या :
ब्राउज़र प्रोग्राम इंटरनेट पर वेबसाइट्स देखने में मदद करता है।

प्रश्न 28. पावरपॉइंट में दो तरह के साउंड इफेक्ट फाइलें प्रेजेंटेशन में जोड़ी जा सकती हैं

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1

  • (अ) .jpg व .gif फाइलें
  • (ब) .wav व .mid फाइलें
  • (स) .wav व .gif फाइलें
  • (द) .wav व .jpg फाइलें
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (.wav व .mid फाइलें)
व्याख्या :
पावरपॉइंट में .wav व .mid फाइलें जोड़ी जा सकती हैं।

प्रश्न 29. Morris निम्न में से किसका उदाहरण है

3rd Grade Teacher 2022 English L2

  • (अ) फायरवॉल
  • (ब) वॉर्म
  • (स) स्पाइवेयर
  • (द) ट्रॉजन
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (वॉर्म)
व्याख्या :
Morris एक वॉर्म का उदाहरण है।

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से कौन-सा ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का नुकसान है

3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2

  • (अ) यह फ्री है।
  • (ब) इसमें त्रुटि हो सकती है क्योंकि इसे गंभीरता से जाँचा नहीं जाता।
  • (स) यह कस्टमाइज किया जा सकता है।
  • (द) उच्च गुणवत्ता का सोफ्टवेयर है।
उत्तर एवं व्याख्या

उत्तर : Option 2 (इसमें त्रुटि हो सकती है क्योंकि इसे गंभीरता से जाँचा नहीं जाता।)
व्याख्या :
ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर में त्रुटि हो सकती है क्योंकि इसे गंभीरता से जाँचा नहीं जाता।

Leave a Comment

WhatsApp
error: Please do not play.